भारत में कोरोना मामलों में उतार-चढाव जारी, टेस्टिंग के मामले में नंबर दो पर, देखें राज्यवार आंकड़े

भारत में कोरोना मामलों में उतार-चढाव जारी, टेस्टिंग के मामले में नंबर दो पर, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 75,110,651 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,680,395 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 303639 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9606111 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 145810 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,055,560 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 24,337 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 333 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 25,709 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.53 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.02 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है।

21 दिसंबर को 9, 00,134 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 16, 20, 98, 329 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना टेस्टिंग के मामले में भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हो गया है। इस मामले में अब तक चीन दूसरे नंबर पर था. यहां 16 करोड़ लोगों की जांच हुई है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 23 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,45,810 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से महाराष्ट्र में 48,746 , कर्नाटक में 12,009 ,तमिलनाडु में 11,983, दिल्ली में 10,277 , पश्चिम बंगाल में 9,360, उत्तर प्रदेश में 8,196, आंध्र प्रदेश में 7,076 और पंजाब में 5,201 लोग हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

4202

867445

7076

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

88

4732

61

अरुणाचल प्रदेश

225

16350

55

असम

3520

210872

1017

बिहार

5140

239693

1352

चंडीगढ़

437

18328

308

छत्तीसगढ़

16558

247480

3181

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

9

3352

2

दिल्ली

10148

596580

10277

गोवा

972

48371

721

गुजरात 

11940

219125

4234

हरियाणा

5888

248935

2821

हिमाचल प्रदेश 

5196

46257

876

जम्मू एंड कश्मीर 

3854

112568

1841

झारखंड

1708

110307

1010

कर्नाटक

14516

882944

12009

केरल

61768

641285

2816

लद्दाख

354

8801

124

मध्य प्रदेश 

11318

216485

3481

महाराष्ट्र 

63867

1783905

48746

मणिपुर

1663

25646

337

मेघालय

499

12620

134

मिजोरम

154

3963

7

नागालैंड

496

11273

73

ओडिशा

2750

321647

1836

पुडुचेरी

345

36777

626

पंजाब

5618

152223

5201

राजस्थान

12422

283957

2617

सिक्किम

374

5075

124

तमिलनाडु

9593

785315

11983

तेलांगना

6590

273625

1515

त्रिपुरा

234

32561

380

उत्तराखंड

6177

78727

1413

उत्तर प्रदेश 

17245

549190

8196

वेस्ट बंगाल

17771

509697

9360

भारत में कुल मामले

303639

9606111

145810


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।